
पिछले कुछ सालों में शिक्षा का तरीका काफी बदल गया है। महामारी के बाद ऑनलाइन लर्निंग एक सामान्य चीज़ बन चुकी है। लेकिन 2026 में भी एक सवाल अभी तक क्लियर नहीं है – ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर है या पारंपरिक स्कूल?
ऑनलाइन लर्निंग का सबसे बड़ा फ़ायदा लचीलापन है। छात्र अपने समय के हिसाब से लेक्चर देख सकते हैं, रिकॉर्डिंग दोबारा सुन सकते हैं और घर से ही कोर्स पूरा कर सकते हैं। काई प्लेटफॉर्म अब वैयक्तिकृत शिक्षण भी दे रहे हैं जहां छात्र के प्रदर्शन के हिसाब से सामग्री का सुझाव होता है।
दूसरी तरफ, ऑफ़लाइन स्कूल में अनुशासन, सामाजिक संपर्क और वास्तविक कक्षा का अनुभव मिलता है। शिक्षकों के साथ सीधी बातचीत और समूह चर्चा से अवधारणाएँ अधिक स्पष्ट होती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य के हाइब्रिड मॉडल का होगा – जहां ऑनलाइन और ऑफलाइन डोनो का बैलेंस होगा। थ्योरी ऑनलाइन और प्रैक्टिकल कक्षाएं ऑफलाइन।
👉 आने वाले समय में पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, टेक्नोलॉजी और क्लासरूम का मिश्रण होगा।
